मारपीट करने पर कानून. - IPC Section.
मारपीट करने पर कानून - IPC Section 323 324 325 326 in Hindi. भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के अनुसार, जो भी व्यक्ति (धारा 334 में दिए गए मामलों के सिवा) जानबूझ कर किसी को स्वेच्छा से चोट पहुँचाता है, उसे किसी एक अवधि के लिए कारावास जिसे एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, या एक हजार रुपए तक का जुर्माना या दोनों के साथ दंडित किया जा सकता है/ IPC Section 323 324 325 326 in Hindi - मार-पीट, जख्मी करने या किसी को चोट पहुंचाने का मामला गंभीर है। ऐसे मामलों में क्या हैं कानूनी प्रावधान, कौनसी धारा लगेगी और कितनी सजा होगी इसके बारे में आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे. IPC Section 323 - सामान्य मार-पीट मसलन चांटा मारने जैसे मामलों की शिकायत थाने में की जा सकती है, लेकिन यह मामला संज्ञेय अपराध की श्रेणी में नहीं आता। पुलिस सीधे एफआईआर दर्ज नहीं करती, फिर भी शिकायती को चाहिए कि वह पुलिस से शिकायत करे। इस मामले में अदालत के सामने अर्जी दाखिल कर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई जा सकती है। IPC Section 324 - साधारण मार-पीट के केस में धारा-323 के तहत केस दर्ज होता है। इसके लिए अदाल...